Reiki Teacher Banne ke Liye Kya Karne: 5 Best Level of Reiki

रेकी सीखने में Interest रखने वालों का अक्सर यह प्रशन होता है कि (Reiki Teacher Banne Ke Liye Kya Karne) रेकी का Teacher बनने के लिए क्या करें । रेकी सीखना बहुत ही आसान होता है । कोई भी व्यक्ति Step by Step रेकी सीखकर Reiki Teacher बन सकता है । Reiki Teacher बनने के लिए रेकी के 5 कोर्स करने पड़ते हैं। जिनका विवरण नीचे दिया गया है ।

Reiki Teacher Banne ke liye kyakarne:-

रेकी का Teacher बनने के लिए क्या करें

रेकी के पाँच कोर्स होते हैं। इन्हे लेवल भी कहा जाता है।

1. रेकी प्रथम डिग्रीः- 

बेसिक कोर्स यह रेकी का बेसिक कोर्स है। इसमें रेकी क्या है, रेकी का इतिहास, रेकी शक्तिपात, पाँच सिद्धान्त, आभामण्डल, चक्र्र विज्ञान, क्रिस्टल, दैनिक जीवन में रेकी का प्रयोग, रेकी द्वारा रोगों का उपचार व समस्याओं का समाधान, फल, भोजन, पानी, पेड़ पौधे, घर,दफतर के वातावरण की उर्जा को शुद्ध करना व उनकी उर्जा को बढ़ाना व सन्तुलित करना सीखाया जाता है। यह एक दिवसीय कोर्स है। यह सुबह से शाम तक Practical  ज्ञान के साथ सिखाया जाता है।

2. रेकी द्वितीय डिग्री (एडवांस कोर्स): –

 रेकी द्वितीय डिग्री रेकी का एंडवांस कोर्स है। सिम्बल विज्ञान, रेकी द्वितीय का शक्तिपात, सिम्बलों की हजार गुणा उर्जा से उपचार, दूरस्थ उपचार घर बैठे अन्य स्थान पर उपचार, रेकी के तीन मुख्य सिमबल का कार्य व उपयोग सिखाया जाता है।  रेकी द्वितीय डिग्री में रेकी चैनल को विषेश शक्तिपात दिया जाता है। जिससे कि रेकी चैनल की Intuition शक्ति बढ़ती है। बिना शक्तिपात लिए रेकी के सिम्बलों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से मनुश्य की आन्तरिक शक्ति व उर्जा का ह्रास हो सकता है।

 रेकी द्वितीय डिग्री (एडवांस कोर्स)

3. रेकी तृतीय डिग्री (मास्टर हीलर कोर्स):- 

रेकी तृतीय डिग्री मास्टर हीलर कोर्स है। इस कोर्स को करने के बाद रेकी चैनल मास्टर हीलर बन जाता है।  इस कोर्स में डा0  मिकाओ उसुई का मास्टर सिम्बल सिखाया जाता है। अन्य 20 शक्तिशाली सिम्बल सिखाए जाते हैं। इसमें साईकिक अटैक, साईकिक सर्जरी, क्रिस्टल का पूरा विज्ञान, मनोकामना ध्यान बताया जाता है। रेकी हीलर को गहरी मानसिक शान्ति का अनुभव होता है।

4. रेकी मास्टर डिग्री (मास्टर डिग्री):-

 यह मास्टर कोर्स है। इस कोर्स को सिखने के लिए उपर लिखित कोर्सों का सही ज्ञान व प्रैक्टिकल जानकारी होनी चाहिए।  इस कोर्स को करने के बाद रेकी हीलर रेकी मास्टर बन जाता है। अब वह दूसरों का रेकी सिखा भी सकता है। नए-2 सिम्बल बना सकता है। दूसरो को शक्तिपात कर सकता है। रेकी प्रथम, द्वितीय व मास्टर हीलर को शक्तिपात कर सकता है। और उनको तीनों डिग्रियों का व्यवहारिक ज्ञान दे सकता है।   

रेकी प्रथम, द्वितीय व तृतीय डिग्री वाले व्यक्ति को केवल उपचार करने की आज्ञा होती है वह कोर्स सिखा नही सकता। रेकी मास्टर बनने के बाद उसको ये तीनों डिग्रियों को सिखाने की आज्ञा मिल जाती है। वह रेकी को एक केरियर की तरह ले सकता है। अपना स्वयं का रेकी सैंटर खोल सकता है। रेकी मास्टर अपनी स्वय की मास्टर डिग्री लगा सकता है। वह स्वयं तथा लाखों लोगों का कल्याण कर सकता है।

5. रेकी ग्रैंड मास्टर डिग्री:- 

यह रेकी का ग्रैंड मास्टर डिग्री कोर्स है। इसमें रेकी मास्टर को सम्पूर्ण ज्ञान दिया जाता है। वह चाहे तो लाखों लोगों को एक साथ रेकी उपचार दे सकता है। वह नए-नए रेकी शक्तिपात बना सकता है। शक्तिपात की नई-नई विधि बना सकता है। रेकी मास्टर केवल तृतीय डिग्री तक सिखा सकता है।  वह नए मास्टर नहीं बना सकता और न ही रेकी मास्टर का शक्तिपात कर सकता है।

रेकी ग्रैंड मास्टर बनने के बाद वह रेकी मास्टर बन सकता है और अपने जैसा रेकी ग्रैंड मास्टर भी बना सकता है। रेकी ग्रैंड मास्टर को रेकी मास्टर का शक्तिपात करने की विधि सिखाई जाती है। रैकी ग्रैंड मास्टर बनने के बाद रेकी का सम्पूर्ण ज्ञान हो जाता है। उसके लिए कुछ भी जानना शेष नही रह जाता। वह रेकी में पूर्ण हो जाता है।

वह स्वयं का रेकी सैन्टर खोल सकता है और अपने मास्टरस के रेकी सैन्टरों को भी मार्गदर्शन  दे सकता है। वह समाज को नई दिशा दे सकता है। वह सामूहिक रेकी उपचार कर सकता है। आज बहुत बड़ी मात्रा में ग्रैंड मास्टर स्वयं के कैरियर के साथ लाखों लोगों का कैरियर भी बन सकता है। और धन भी कमा सकता है।

 

Reiki Teacher Banne Ke Liye Kya Karne in Hindi
Reiki Teacher Banne Ke Liye Kya Karne in Hindi

Final words for Reiki Teacher Banne Ke Liye Kya Karne:-

हम आशा करते हैं कि आपको हमारा यह आर्टिक्ल ‘Reiki Teacher Banne Ke Liye Kya Karne’ पसंद आया होगा । अपना कीमती समय देकर इस आर्टिक्ल को पढ़ने के लिए आप सभी का धन्यवाद ।

Leave a Comment