Top 10 key Features of Rajasthan Budget 2022

0
38
Rajasthan Budget 2022
Rajasthan Budget 2022

Rajasthan Budget 2022 : राजस्थान राज्य के कांग्रेस सरकार का यह चौथा बजट इस बार पेश हुआ इस Rajasthan Budget 2022 की खास बात यह है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस बजट में कुछ ऐसी घोषणाएं की जो कि अविश्वसनीय तौर पर लोगों को लगी क्षेत्रों में ऐसा कहा गया कि इस बजट में बहुत सारी ऐसी खुशियों की लहर लाने वाली घोषणाएं की गई जिससे बहुत लोगों के चेहरे पर मुस्कुराहट तो आई ही और उनको फाइनैंशल तौर पर भी इसका फायदा महसूस हुआ आज के article माध्यम से आप लोगों को बताएंगे कि बजट के कुछ ऐसी घोषणाएं कौन-कौन सी है जो कि कहीं जा सकती हैं कि

Top 10 key Features of Rajasthan Budget 2022

अब तक के राजनीतिक इतिहास में यह बड़ी घोषणाओं में से एक है तो एक-एक करके हम जानते हैं कि वह कौन सी बड़ी घोषणाएं हैं जो राजस्थान बजट 2022 की खासियत बताता है।

Top 10 key Features of Rajasthan Budget 2022

1) सबसे अहम और महत्वपूर्ण घोषणा जो कि इस बजट सत्र में की गई है वह है कि जयपुर मेट्रो का विस्तार किया जाएगा ऐसा कहा जाता है कि जयपुर फेस वन का विस्तार किया जाना इस बजट में एक अहम भूमिका निभाने वाला साबित होगा इससे ऐसा कहा गया कि बड़ी चौपड़ से ट्रांसपोर्ट नगर तक और मानसरोवर से 200 फीट बाईपास तक मेट्रो का विस्तार किया जाएगा और वही से इसका फेस टू भी तैयार किया जाना शुरू किया जाएगा।

2) इस Rajasthan Budget 2022 के माध्यम से राजस्थान सरकार ने बेरोजगारों के लिए भी एक रिकवरी और उनके मन में भी खुशी की लहर दौड़ ने वाली यह घोषणा की है ऐसा कहा गया है इस बजट में की 100000 और सरकारी नौकरियां दी जाएगी बेरोजगारों को और 20000 महिलाओं को ऐसा रोज कर दिया जाएगा जिसे वह घर बैठकर कर सकते हैं और ऐसा योजना का विस्तार किया गया है जिसको वर्क फ्रॉम होम योजना कही गई ही है और इसी के तहत 20000 महिलाएं घर बैठे अपना काम कर सकते हैं।

Top 10 key Features of Rajasthan Budget 2022

3) इस बजट की सबसे खास बात यह है कि इस बजट के अंदर 2000 सुरक्षाकर्मियों की भर्ती करने की की घोषणा की गई है और सीआईएसएफ की तर्ज पर ही आर आई एस एफ के गठन की भी इस बजट में घोषणा की गई है जिसके तहत 2000 सुरक्षाकर्मियों की भर्ती होगी और इन्हें ऐसी जगह पर तैनात किया जाएगा जिसे इंडस्ट्रियल एरिया भी कहा जाता है।

4) सबसे महत्वपूर्ण घोषणा इस बजट की है मानी जा रही है कि 2004 में अंशदाई पेंशन योजना खत्म कर दी गई थी और इसको इस साल के बजट में फिर से लागू किया गया है और इसी की वजह से लाखों कर्मचारियों को इसका फायदा मिलेगा और इसी के तहत पुरानी पेंशन प्रणाली फिर से लागू की गई है और इसी के तहत वेतन की आधी पेंशन किसी भी सरकारी कर्मचारी को मिलेगी।

Top 10 key Features of Rajasthan Budget 2022

5) और इस Rajasthan Budget 2022 में सबसे महत्वपूर्ण घोषणाओं में से एक घोषणा यह भी है कि संविदा कर्मियों का वेतन बढ़ाया गया है और इसके तहत ऐसा कहा गया है कि 20 फ़ीसदी तक इनके वेतन मान को बढ़ाया जाएगा और एक अप्रैल 2022 से लागू किया जाएगा।

6) इस Rajasthan Budget 2022 की खास बात यह भी बताई जा रही है कि इस बजट में अशोक गहलोत ने यह घोषणा की है कि अब 50 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी और गहलोत सरकार की इस घोषणा के बाद घरेलू उपभोक्ताओं को डेढ़ सौ यूनिट तक ₹3 और डेढ़ सौ से 300 यूनिट तक ₹2 के हिसाब से लाभ होगा और ऐसा कहा जा रहा है कि इसके तहत इस घोषणा के तहत 4000 करोड का खर्चा गहलोत सरकार वहन करेगी।

7) सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण बात यह है कि हमारे देश के किसान बहुत ज्यादा महत्व रखते हैं हमारे देश के लिए और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हमारे कृषक साथियों के लिए भी बहुत खास ख्याल रखा गया है इस बजट में पहले यह बजट किसानों के लिए कृषक योजनाओं के लिए 2000 करोड़ जो हुआ करता था अब इसे बढ़ाकर 5000 करोड़ कर दिया गया है।

Top 10 key Features of Rajasthan Budget 2022

8) इस Rajasthan Budget 2022 की खास बात यह है बी है कि आर्थिक पिछड़े वर्गों के लिए 100 करोड़ ईडब्ल्यूएस कोष का गठन करते हुए गहलोत सरकार ने इस बात की घोषणा की है कि एक करोड़ 33 लाख महिलाओं को गहलोत सरकार अपनी ओर से स्मार्टफोन देगी और इसी के तहत डिजिटल सेवा से उन महिलाओं को जोड़ने का प्रयास किया गया है और 33 लाख चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया ओं को मोबाइल 3 साल की इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ दिया जाएगा जिसके तहत यह कहा गया है कि अब गांव गांव में हर महिला के पास में जुड़ने का दुनिया से मौका होगा।

9) इस Rajasthan Budget 2022 में ऐसा कहा गया है कि कोरोना काल में बहुत सारे स्कूली विद्यार्थियों का समय खराब हुआ तो इसी की वजह से गहलोत करवा सरकार ने 3 महीने का ब्रिज कोर्स लाने का ऐलान किया है और इसी के तहत अब बच्चे के 3 महीने के ब्रिज कोर्स करके पूरे साल को व्यर्थ होने से बचा सकेंगे।

10) गहलोत सरकार ने इस बारे में भी घोषणा की है कि रोड सेफ्टी एक्ट लाकर पब्लिक ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी का गठन किया जाएगा और उसी के साथ साथ राजस्थान के 4 जिलों में इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोसाइंस खोले जाएंगे जोधपुर में एक नया केंद्रीय कॉलेज खोला जाएगा और इसी के साथ साथ पढ़ाई को महत्व देखते हुए हमारे सामने गहलोत सरकार ने एक एग्जांपल सेट करते हुए इंग्लिश मीडियम अध्यापकों की महत्वता को बढ़ाते हुए 100 गांव में 5000 से ज्यादा आबादी वाले क्षेत्रों में तकरीबन तकरीबन दो हजार से ऊपर स्कूल जो कि अंग्रेजी माध्यम होंगे उन्हें खोलने की घोषणा की है।

YOU CAN ALSO READ

6 Interesting Facts about The Name Rakshana : Rakshana Name Meaning in Hindi

5 Interesting Facts about The Name Maitreyi : Maitreyi Name Meaning in Hindi

FAQ Related To Top 10 key Features of Rajasthan Budget 2022

Who is the Cheif Minister of Rajasthan ?( राजस्थान के मुख्यमंत्री कौन है?)

वर्तमान काल में राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी हैं।

When was Rajasthan Budget 2022 proposed?(राजस्थान बजट 2022 कब घोषित किया गया?)

राजस्थान सरकार में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा 23 फरवरी 2022 को बजट पेश किया गया।

Final Words For Top 10 key Features of Rajasthan Budget 2022

हम आशा करते हैं कि इस आर्टिकल को पढ़कर आपको बजट से संबंधित सारी जानकारी प्राप्त हुई होगी अपना कीमती वक्त निकालकर इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here