3 Best Ways Heal Home or Office Vastu With Reiki in Hindi

आज हम बात करेंगे (How to Heal Home or Office Vastu With Reiki in Hindi) रेकी के साथ घर या कार्यालय वास्तु को कैसे ठीक करें? यह बहुत ही जरूरी है कि आप जहां भी रहें वहाँ का वास्तु सही होना चाहिए ।

कई बार आपने देखा होगा कि परिवार का कोई सदस्य बार-2 बिमार होता है, काम करने में मन नही लगता, कार्य करने की बाद भी सफलता नही मिलती आदि-2। इसका मतलब यह होता है कि घर या दफ्तर की उर्जा असन्तुलित है।

घर या दफ्तर में नकारात्मक उर्जा बढ़ गई है घर या दफ्तर की उर्जा को सन्तुलित करने के लिए व घर या दफ्तर से नकारात्मक उर्जा को दूर करने के लिए रेकी उपचार करना चाहिए।

Related Article You Must Read:-

How Reiki Healing Techniques Works in Hindi

नियमित घर/दफ्तर का Reiki उपचार करने से सकारात्मक उर्जा बढ़ती है व उर्जा का सन्तुलन बनता है। जिससे घर का वास्तु ठीक होता है।

How to Heal Home or Office Vastu With Reiki in Hindi:-

सबसे पहले स्वयं को चार्ज और सुरक्षित करे। पैरों में जुराब पहने या पैरों के नीचे कपड़ा या आसन रखें। घर के बिल्कुल बीच में खड़े हो जाएं। फिर घर/दफ्तर को चार्ज करने के लिए रेकी शक्ति का आवाहन करें। प्रतीक 1 से अपने दोनों हाथों को शुद्ध व चार्ज करे और मन ही मन मे बोले हे रेकी शक्ति घर/दफ्तर को चार्ज और सुरक्षित करने के लिए अन्दर प्रवाहित हो-3।  

Related video:-

How to Heal Home Vastu

आखें बन्द करें। पूरा का पूरा ध्यान अपनी श्वाशों पर लेकर आएं। अपने पूरे घर/दफ्तर को मानसिक रूप से याद करे और अपने दोनों हाथो के बीच महसूस करें। 

घर के उपर प्रतीक 3 बनाए और कहें होन सा जे सो नैन-3 ,प्रतीक को दानों हथेलियों से उर्जांगत करें। मेरे घर/दफ्तर को रेकी शक्ति से जोड़ें-3 । अब मेरा घर रेकी शक्ति से जुड़ चुका है। 

Use Visualization:-

ब्रह्मांड से रेकी शक्ति को लगातार घर में प्रवेश करते देंखें। फिर पूरे घर पर बड़ा सा प्रतीक 1 बनाए और कहे चो कू रे-3, प्रतीक को दानों हथेलियों से उर्जांगित करें मेरे घर का शुद्ध करो-3 सभी अवरोधो को दूर करो-2, सारी नकारात्मक उर्जा को दूर करो-3, प्रतीक 1 से पूरे घर को चार्ज करो।

How to Heal Home or Office Vastu With Reiki
Heal Home or Office Vastu With Reiki

फिर प्रतीक 2 से घर की उर्जा सन्तुलित करे। प्रतीक 1 से घर को चार्ज करे। 15-30 मिनट तक लगातार रेकी उपचार करें। प्रतीक 1 से घर को सुरक्षित करें। रेकी उर्जा को बन्द करें। 

Say Thanks to All whenever you doing Reiki:-

सभी का धन्यवाद करें। रेकी शक्ति का धन्यवाद, सभी रेकी गुरूओं का धन्यवाद, घर/दफ्तर का धन्यवाद, स्वयं का धन्यवाद, धन्यवाद-3। रेकी को वापस ब्रह्मांड में भेज दें। अपने हाथ साबुन से धो लें। इस रेकी उपचार को लगातार 21  दिनों तक करें। 

Best Way to Heal Home or Office Vastu With Reiki:-

यदि आपके पास अधिक समय है तो एक दूसरी विधि से भी घर या दफ्तर को चार्ज कर सकते हैं।    सबसे पहले स्वयं चार्ज हो। पैरों में जुराब पहने। फिर घर को चार्ज करने के लिए रेकी शक्ति का आवाहन करने- मै घर/दफ्तर को चार्ज करने के लिए रेकी शक्ति का आवहान करता हूँ।

हे रेकी शक्ति घर को चार्ज करने के लिए मेरे अन्दर प्रवाहित हो-3। फिर प्रतीक 1 से हाथों को शुद्ध करें। प्रतीक 1 से हाथों को चार्ज करें। मन ही मन में दोहराएँ ।

रेकी शक्ति घर को चार्ज करने के लिए मेरे हाथों को चार्ज करो-3। प्रतीक 1 से घर की प्रत्येक दीवार व कोने को शुद्ध करें।

प्रतीक 1 बहुत बडा प्रतीक -2 बनाए ताकि वह पूरी दीवार पर आ जाए। सभी कोनों को अवशय शुद्ध करें क्योंकि नकारात्मक उर्जा अक्सर घर के कोनों में अधिक रहती है। फिर प्रतीक 1से घर की प्रत्येक दीवार, कोने व छत को चार्ज करे।

Use Positive Affirmation:-

मन ही मन दोहराएं मेरा घर रेकी शक्ति से चार्ज हो रहा है, सभी नकारात्मक उर्जा निकल रही है। सभी अवरोध दूर हो रहे हैं। घर के प्रत्येक कोने, दीवार और छत को चार्ज करने के लिए आपके शारीरिक रूप से प्रत्येक दीवार व कोने के पास जाना है।

Heal All Rooms With Reiki:-

अलग-2 कमरें में जाना है। छत को शुद्ध व चार्ज करने के लिए कमरे के बीच में खड़े होकर करें। प्रतीक 2 से दीवार, कोने व छत की उर्जा को सन्तुलित करें। प्रतीक 1 से घर को चार्ज करें।

अन्त में एक बड़ा सा प्रतीक 1 बनाकर पूरे घर को सुरक्षित करें। मानसिक रूप से ऑंखे बन्द करके रेकी शक्ति को बन्द करे। रेकी को वापस ब्रह्मांड में भेज दें।

इस रेकी उपचार को लगातार 21 दिनों तक करें। यदि घर/दफ्तर में समस्या अधिक है तो 3 माह तक भी रेकी उपचार किया जा सकता है। इस रेकी उपचार को अधिक शक्तिशाली बनाने के लिए आप क्रिस्टल व अगरबती का प्रयोग भी कर सकते हैं।

Use Crystal For Heal Home or Office Vastu With Reiki:-

जो सिम्बल प्रतीक आपने हाथ से बनाए हैं उन्हें चार्ज क्रिस्टल से बनाएँ । यह रेकी उपचार और अधिक शक्तिशाली होगा। जैसा कि पहले भी बताया है कि नकारात्मक उर्जा घर/दफ्तर के कोनों में अधिक पाई जाती है।

इसलिए घर/दफ्तर के कोनों में क्रिस्टल प्रोग्रामिग करके रखने चाहिए। ऐसा करने से घर की सारी नकारात्मक उर्जा दूर हो जाती है। सुविधा या समस्या के अनुसार अलग-2 रंग के क्रिस्टल का प्रयोग किया जा सकता है। बैडरूम में गुलाबी रंग का क्रिस्टल रखना चाहिए।

सफेद रंग का क्रिस्टल किसी भी कमरे में रख सकते हैं। बैंगनी रंग का क्रिस्टल पढ़ाई के कमरे में व दफ्तर में जहॉं बैठकर आप काम करते हैं। घर/दफ्तर में क्रिस्टल का श्री यन्त्र भी रख सकते हैं।

जिससे घर में धन का आगमन होता रहे। इसी विधि से अगरबती का प्रयोग भी कर सकते हैं। जो प्रतीक हाथ या क्रिस्टल से बनाए थे उन प्रतीकों को अगरबती से बनाएं।

विधि वही रहेगी। बस प्रतीक बनाने के लिए साधन बदल गया है। अगरबती से प्रतीक बनाने से पहले अगरबती को रेकी प्रतीको से शुद्ध, चार्ज व सुरक्षित करना अनिवार्य है।

घर/दफ्तर में चार्ज जल का छिड़काव भी किया जा सकता है। चार्ज जल, रेकी से, प्रार्थना से या मन्त्रों से अभिमन्त्रितद्ध से भी घर/दफ्तर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। सकारात्मक उर्जा बढ़ती है। घर/दफ्तर में काम करने में मन लगता है, प्रगति होती है। इस सम्पूर्ण उपचार को स्वयं या दूसरों के लिए भी कर सकते हैं।

Final Word for How to Heal Home or Office Vastu With Reiki in Hindi:-

 हम आशा करते हैं कि आपको हमारा यह आर्टिक्ल (How to Heal Home or Office Vastu With Reiki in Hindi) रेकी के साथ घर या कार्यालय वास्तु को कैसे ठीक करें? पसंद आया होगा । हम ऊमीद करते हैं कि आप सभी इससे अपने जीवन में अपना कर सकारात्मक बदलाव लेकर आएंगे ।

Leave a Comment